गंजौरी माता मंदिर लटकूट्टा में दुर्गा पूजा शांति पूर्ण तरीके से हुआ संपन्न
लटकूट्टा में मां दुर्गा को विधिवत् रूप से पूजा अर्चना कर दी गई विदाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। गोमिया प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत गंजौरी माता मंदिर में पूरे हर्षोल्लास के साथ नवरात्र चैती दुर्गा पूजा मनाया गया। वहीं विजय दशमी के दिन मां दुर्गा को पूरे विधिवत् रूप से पूजा अर्चना कर गंजौरी माता मंदिर से शुभारंभ होकर मां दुर्गा का विदाई यात्रा निकाली गई जो लटकूट्टा बस्ती, होते हुए स्टेशन रोड, होकर खिजुरिया अहरा तालाब में विधिवत् रूप से मां दुर्गा की विदाई दी गई। वहीं सुरक्षा व्यवस्था एवं शांति पूर्ण तरीके से कलश यात्रा संपन्न हो इसको लेकर आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, अपने दल बल के साथ काफी सक्रिय रहे। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी, कमेटी के अध्यक्ष शंकर पासवान, सचिव रामेश्वर ठाकुर, चंदन पासवान, दिलीप पासवान, दीपक कुमार यादव, विक्की यादव, रोहित यादव, गणेश पासवान, राहुल राज पासवान, राजेश पासवान, जितेन्द्र पासवान, रंजीत पासवान सहित आईईएल थाना के सअनि रामदास मांझी, हवलदार रामपद महतो, आरक्षी गुलज़ारी लाल साव, चालक विपिन कुमार, विश्वजीत रविदास सहित काफी संख्या में महिला पुरुष शामिल थे।




