कानपुर

शुक्लागंज में माता रानी का 10वाँ भव्य जागरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन धूम-धाम से सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शुक्लागंज,उन्नाव। साकेतपुरी नेहरू नगर शुक्लागंज में माता रानी का 10वाँ भव्य जागरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भगवती की ज्योति प्रज्वलित कर एवं भव्य पुष्प श्रृंगार के साथ किया गया। पूरा पंडाल रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया था। इस अवसर पर शुक्लागंज वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अजय बाजपेई ने बताया कि शुक्लागंज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा यह 10वाँ माता रानी का जागरण है। पिछले 10 वर्षों से हम निरंतर माँ की सेवा में यह आयोजन करते आ रहे हैं। हमारा उद्देश्य मोहल्ले में भक्ति,एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ाना है। माँ के आशीर्वाद और क्षेत्रवासियों के सहयोग से ही यह आयोजन हर वर्ष और भव्य होता जा रहा है। जागरण में प्रसिद्ध भजन मंडली द्वारा “मैया का चोला है रंगला”, “शेरोंवाली माँ” सहित एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिस पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। पूरा साकेतपुरी नेहरू नगर “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा। इसी दौरान जागरण में राधा कृष्ण की झांकी एवं अन्य झांकियों ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर माँ की महाआरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान संरक्षक अर्जुन शुक्ला, डॉ एस जी शुक्ला, सोसाइटी अजय बाजपेई अध्यक्ष, पल्लवी बाजपेई, विनय गुप्ता महामंत्री, अरविंद शुक्ला उपाध्यक्ष, विनोद तिवारी उपाध्यक्ष, दिनेश दुबे कोषाध्यक्ष, पिंटू सिंह प्रचार मंत्री, अनुभव तिवारी, योग शंकर, आशु द्विवेदी, वैभव, ध्रुव,पौरुष,देव,राज,सार्थक, रजत सहित क्षेत्रीय लोग ने मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button