शामली
बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलटी,होमगार्ड घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
कांधला।थाना क्षेत्र के गंगेरू गढी मियां मार्ग पर ड्यूटी कर अपने घर लौट रहे एक होमगार्ड की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई हादसे में होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी मियां निवासी धर्मवीर कई वर्षों से होमगार्ड के पद पर तैनात है जिसकी तैनाती वर्तमान में क्षेत्र के गांव जसाला स्थित एक शिक्षण संस्थान में चल रही है। सोमवार को होमगार्ड अपनी बाइक पर सवार होकर ड्यूटी समाप्त करने के बाद अपने घर जा रहा था। जैसे ही होमगार्ड गंगेरू,गढी श्याम मार्ग पर पहुंचा तो अचानक से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। होमगार्ड बाइक के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया। खेतों पर काम कर रहे किसानों ने हादसे की सूचना 112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल होमगार्ड को उपचार के लिए नगर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। क्या सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल अवस्था में गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

