कानपुर

क्रेयोल बायोटेक के द्वारा नि:शुल्क हड्डी जाँच शिविर का आयोजन किया गया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : हरदौली स्थित गुरुवार को क्रेयोल बायोटेक के द्वारा विमला फैमिली आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में नि:शुल्क हड्डी जाँच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पाँच सौ से अधिक मरीजों ने लाभ उठाया इस दौरान डॉ. अनिरूद्ध गुप्ता ने बताया कि हड्डियों के मजबूती और ऑस्टियोपोरोसिस के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क बोन मिनरल डेनसिटी जाँच शिविर का सफल आयोजन हुआ है हमारे यहां आयुष्मान कार्ड पर निःशुल्क इलाज उपलब्ध है इस शिविर में चिकित्सकीय परामर्श के साथ सभी मरीजों को निःशुल्क दवा का वितरण भी किया गया। वही क्रेयोल बायोटेक के मार्केटिंग मैनेजर पवन द्विवेदी ने बताया कि इस स्वास्थ शिविर में सुबह से ही लगभग पाँच सौ से अधिक मरीजों की हड्डियों के घनत्व की अत्याधुनिक मशीनों द्वारा जिसकी जाँच पच्चीस सौ है लेकिन यहाँ निःशुल्क जाँच की जा रही है। वही विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों को हड्डी की कमजोरी से बचाव खान-पान में कैल्शियम और विटामिन डी की मात्रा बढ़ाने तथा नियमित व्यायाम करने की सलाह दी गई शिविर में आए कई मरीजों में ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों की कमजोरी के शुरुआती लक्षण पाए गए जिन्हें उचित परामर्श और दवाओं की जानकारी दी गई। आपको बता दे कि क्रेयोल बायोटेक और विमला फैमिली आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल हरदौली के साथ एमओयू सिग्नेचर किया गया जिसके तहत आरएनडी और समय-समय पर दवा का परीक्षण किया जाएगा। जिसमें बताया आजकल की बदलती जीवनशैली और असंतुलित खान-पान के कारण हड्डियों की कमजोरी (गठिया बाद्ध) की समस्या तेजी से बढ़ रही है समय पर बीएमडी जाँच कराने से इस बीमारी का शुरुआती चरण में ही पता लगाया जा सकता है, जिससे भविष्य में होने वाले फ्रैक्चर के खतरे को टाला जा सकता है शिविर को सफल बनाने में संस्था के सदस्यों का योगदान रहा जहां स्थानीय नागरिकों ने इस जनकल्याणकारी पहल के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. अजीत सचान चेयरमैन, डॉ. अंशिका सचान डायरेक्टर, डॉ. ओम वीर सिंह प्राचार्य, डॉ. अनिरूद्ध गुप्ता,डॉ. सत्यम भार्गव,डॉ. आकांक्षा वर्धन, डॉ. दीपक पाठक, क्रेयोल बायोटेक डायरेक्टर पूजा द्विवेदी, मार्केटिंग मैनेजर पवन द्विवेदी, जनरल मैनेजर संजय कोकजे, प्रोडक्ट मैनेजर नेहा मिश्रा, रौनक बाजपेई, प्राची सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button