बिजनौर
ई-रिक्शा को पकड़ने के प्रयास में सड़क पर गिरे टी एस आई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बिजनौर। धामपुर क्षेत्र में अवैध ई-रिक्शाओ की चैकिंग के दौरान एक ई-रिक्शा को पकड़ने के लिए सड़क पर दौड़ रहे एक टी एस आईं जमीन पर गिर कर घायल हो गए। उनका सड़क पर दौड़ते हुए गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।।
दरअसल मंगलवार को टी एस आई अरविंद तिवारी धामपुर में नगीना चौराहे पर ई रिक्शाओं की चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने चालान करने के लिए एक ई-रिक्शा को रोकने का प्रयास किया। जिस पर ई-रिक्शा चालक चालान से बचने के लिए ई-रिक्शा लेकर मौके से भाग खड़ा हुआ।ई-रिक्शा को भांग कर पकड़ने के प्रयास में टी एस आई सड़क पर गिर कर घायल हो गए। बाद में उन्होंने उस रिक्शा को पकड़ने के लिए एक राहगीर की बाइक का सहारा लिया। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।



