अमरोहा
ईद-उल-फितर को लेकर सैद नगली पुलिस अलर्ट
थानाध्यक्ष विकास कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ बाजारों में किया पैदल गस्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के सैद नगली मे आगामी ईद-उल-फितर के पावन त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए सैद नगली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आम जनमानस में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष विकास कुमार ने पुलिस बल के साथ कस्बे के मुख्य बाजारों और भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों में पैदल गस्त की।
और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
पैदल गस्त के दौरान थानाध्यक्ष ने कस्बे के प्रमुख चौराहों, जामा मस्जिद मार्ग और मुख्य बाजार का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने सभी से अपील की कि ईद का त्योहार आपसी सौहार्द और अमन-चैन के साथ मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान खलल डालने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
जनता ने की पुलिस की मुस्तैदी की सराहना
थानाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में की गई इस सक्रियता की स्थानीय लोगों ने जमकर प्रशंसा की है। नागरिकों का कहना है कि पुलिस की इस पहल से बाजार में खरीदारी करने आए लोगों और व्यापारियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में सैद नगली पुलिस लगातार अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय कार्य कर रही है।
“ईद-उल-फितर खुशियों का त्योहार है। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात है ताकि नागरिक बिना किसी डर के त्योहार का आनंद ले सकें।”




