भरत पुर

भुसावर में अखण्ड सौभाग्य और अटूट विश्वास विश्वास के पावन पर्व गणगौर मनाया 

महिलाओं और बेटियों ने की भगवान (ईसर) शिवजी और माता (गौरा) पार्वती जी की पूजा 

एक दिवसीय मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
भरतपुर।  कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र में आज शनिवार चैत्र मास की तृतीया को अखण्ड सौभाग्य और अटूट विश्वास के पावन पर्व गणगौर का पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक श्रद्धा अनुसार भक्ति भाव से विधी विधान पूर्वक श्रद्धा के अनुसार मनाया गया। जहां इस गणगौर पर्व को लेकर महिलाओं एवं बेटियों में खासा उत्साह देखा गया। गणगौर पर्व को लेकर महिलाओं ने पारम्परिक रीति रिवाजों से वेशभूषा धारण कर सोलह श्रृंगार करते हुए व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु अथवा बेटियों ने होने वाले अच्छे वर की कामना करते हुए ईसर शिवजी और माता गौरा पार्वती जी की आराधना करते हुए सामूहिक रूप में कहानी सुनकर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना करते हुए अपने से बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए भगवान से परिवार में सुख-शांति समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं मांगी गई। वहीं महिला श्रद्धालु लक्ष्मी जती, चंचल शर्मा, ममता,पुष्पा, रैनू ने जानकारी देते हुए बताया कि गणगौर पूजन सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु आयु की कामना के साथ एवं कुंवारी कन्याएं, अविवाहित युवतियां भगवान शिव से सुन्दर शुशील वर प्राप्ति की कामना करते हुए रखती है। वहीं दूसरी ओर पिछले सोलह दिनों तक अनवरत गणगौर खेलने की परम्परा को कायम रखते हुए बेटियां, युवतियां ईसर शिवजी और माता गौरा पार्वती जी के स्वरूप में दुल्हा दुल्हन में सजकर छोंकरवाडा सड़क मार्ग स्थित रघुनाथ गार्डन पहुंचीं। जहां रघुनाथ जनहितकारी ट्रस्ट में एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया जहां मेलें में चाट पकौड़ी, खिलौना, आकर्षक श्रंगार सामान की अस्थाई दुकानों और झूलों पर काफी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं रघुनाथ गार्डन जनहितकारी ट्रस्ट में आयोजित हुए एक दिवसीय मेले में असामाजिक तत्वों पर निगरानी बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button