भरत पुर
ईद का त्यौहार मनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। भुसावर उपखंड क्षेत्र के गांव रणधीरगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में मुस्लिम समाज द्वारा ईद का पावन पर्व हर्षाेल्लास, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। लोग नए परिधान पहनकर ईदगाहों की ओर रवाना हुए, जहां उन्होंने एकत्रित होकर ईद की नमाज अता की और देश में अमन-चौन, खुशहाली एवं तरक्की के लिए दुआ मांगी। गांव रणधीरगढ़ स्थित शाही ईदगाह में ईद की नमाज अता की गई, जिसमें सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लिया। नमाज से पहले और बाद में मौलवी जेकम ने ईद के महत्व पर प्रकाश डाला। नमाज अता करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और बच्चों को ईदी देकर उनकी खुशियों में इजाफा किया। इस अवसर पर शाही ईदगाह परिसर में मौजूद प्रशिक्षु आरपीएस भूपेंद्र सिंह सहित पुलिसकर्मियों का मुस्लिम समाज द्वारा सम्मान किया गया।



