पाकुड़

बड़हरवा–साहिबगंज–पीरपैंती रेलखंड पर चला सघन टिकट जांच अभियान, 330 यात्री पर लगा जुर्माना

Intensive ticket checking drive conducted on Barharwa-Sahibganj-Pirpainti railway section, 330 passengers fined

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
मालदा मंडल द्वारा रेलवे नियमों के पालन, यात्री सुरक्षा और राजस्व संरक्षण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को बड़हरवा– साहिबगंज– पीरपैंती रेलखंड पर विशेष सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। अभियान के दौरान कई प्रमुख ट्रेनों में टिकटों की गहन जांच की गई, जिनमें मालदा टाउन–किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस, जमालपुर–साहिबगंज पैसेंजर, जयनगर–हावड़ा एक्सप्रेस, साहिबगंज–जमालपुर पैसेंजर तथा दानापुर–साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल रहीं। अभियान का नेतृत्व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह ने किया। इस दौरान टिकट जांच कर्मियों, वाणिज्य निरीक्षकों और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया। जांच के दौरान कुल 330 अनियमित यात्रा के मामले सामने आए, जिनसे ₹1,06,580 का जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई रेलवे राजस्व की सुरक्षा और बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसके अलावा, यात्रियों को जागरूक करते हुए डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा दिया गया। अधिकारियों ने यात्रियों को RailOne App के माध्यम से आरक्षित और अनारक्षित टिकट लेने की सलाह दी, जिससे यात्रा को सरल, पारदर्शी और पेपरलेस बनाया जा सके। अभियान के दौरान कार्तिक सिंह ने करणपुरातो से पीरपैंती स्टेशनों के बीच यात्री सुविधाओं का निरीक्षण भी किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट के साथ यात्रा करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा और जुर्माने से बचा जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button