पाकुड़

विधायक निसात आलम ने कोटालपोखर ग्रामीण जलापूर्ति योजना के लिए विधानसभा में पत्र

MLA Nisat Alam submitted a letter in the Assembly for the Kotalpokhar Rural Water Supply Scheme.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम ने कोटालपोखर ग्रामीण जलापूर्ति योजना के बंद होने के मामले को लेकर झारखंड विधानसभा में निवेदन पत्र भेजा है। जानकारी के अनुसार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से करोड़ों रुपए की लागत से बनायी गई यह योजना पिछले एक वर्ष से बंद पड़ी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। विधायक निसात आलम ने बताया कि सरकारी प्रयास के बावजूद विभागीय लापरवाही और कुछ अन्य गड़बड़ियों के कारण योजना ठप पड़ी हुई है। विधायक ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान इस समस्या का पता लगाया और संबंधित विभागीय मंत्री एवं सचिव से वार्ता कर इस पर जल्द कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि योजना चालू होने पर यह ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही थी, लेकिन पिछले एक साल से बंद रहने के कारण लोगों को मजबूरी में बाजार से शुद्ध पेयजल खरीदना पड़ रहा है। जलापूर्ति योजना के तहत गुमानी नदी से पानी लेकर टंकी और पाइपलाइन के माध्यम से पूरे बाजार में फिल्टर किया हुआ पानी सप्लाई किया जाता है। विधायक ने बताया कि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि योजना को जल्द पुनः चालू कर लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button