
नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो।
हापुड (यूपी) – हापुड के वरिष्ट दंत इम्प्लान्ट सर्जन एव देवनन्दिनी अस्पताल के दन्त शल्य विभाग अध्यक्ष डॉ. एस. पी. सिंह को *ग्लोवल काग्रेस ऑफ इम्पलान्टोलोजिस्ट (Implantologist)* के वार्षिक अधिवेशन 2025-26 में गौहाटी में मुख्य वक्ता के रूप में आमन्त्रित किया गया । इस अधिवेशन मे विभिन्न देशों से आये इम्प्लान्ट सर्जन ने हिस्सा लिया तथा सभी ने डेन्टल इम्प्लान्ट के क्षेत्र मे किये गये अपने कार्य प्रस्तुत किये । इसी क्रम में अविन्तका डेन्टल एव होम्योपैथिक क्लीनिक के वरिष्ट इम्प्लाट सर्जन डा० एस०पी० सिंह ने दंत इम्प्लाट के क्षेत्र में किये गये अपने कार्य को प्रस्तुत किया जिसको सभी श्रोताओ द्वारा सराहा गया ।
ग्लोवल काग्रेस ऑफ इम्पलान्टोलोजिस्ट (Implantologist) के वार्षिक अधिवेशन 2025-26 में हापुड़ के डा०एस० पी० सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस व्याख्यान में देश विदेश से आये 500 इम्प्लान्ट सर्जन ने हिस्सा लिया।



