ललितपुर

मेडीकल कॉलेज में रक्त संचार तकनीक पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडीकल कॉलेज) में रक्त संचार और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों विषय पर एक महत्वपूर्ण चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में देश और प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे एम्स ऋषिकेश, कानपुर देहात, फिरोजाबाद और झांसी के वरिष्ठ चिकित्सकों एवं परास्नातक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने सुरक्षित रक्त आधान और उससे जुड़ी बारीकियों पर विस्तार से चर्चा की। मौके पर एम्स ऋषिकेश से डा. आशीष जैन ने रक्त के तर्कसंगत उपयोग पर जोर दिया। कानपुर देहात से प्रो.डा.सोनल अमित ने सुरक्षित ब्लड ट्रांसफ्यूजन के सही तरीकों के बारे में बताया। उप प्रधानाचार्या ललितपुर डा. श्रुति सिंह ने ऑटोलोगस ब्लड ट्रांसफ्यूजन विषय पर व्याख्यान दिया। झांसी से डा.छाया शेवरा ने ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अनुप्रयोगों की जानकारी दी। डा.राजेश आर्या ने रक्त चढ़ाने के दौरान होने वाली प्रतिकूल प्रतिक्रियाओं के प्रति सचेत किया। डा.रजनी रतमेले ने हीमोविजिलेंस के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य डा.मयंक कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएमएस डा.गजेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें माइक्रोबायोलॉजी विभाग से डा.मधुरेंद्र सिंह राजपूत, बालरोग विभाग से डा.आकृति यादव और पैथोलॉजी विभाग से डा.पूजा गुप्ता एवं डा. श्रद्धा गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल रहीं। संगोष्ठी के अंत में यह निष्कर्ष निकाला गया कि रक्तदान और रक्त आधान की प्रक्रियाओं में निरंतर अपडेट रहने से मरीजों की जान बचाने में अधिक सटीकता आती है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉक्टर, छात्र-छात्राएं और प्रशासनिक स्टाफ उपस्थित रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button