कानपुर

नवनिर्मित झूलेलाल मंदिर एवं वृद्धाश्रम का भव्य शुभारंभ हुआ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : पूज्य सिन्धी पंचायत काकादेव द्वारा बिठूर की पावन भूमि पर भगवान झूलेलाल जी का भव्य मन्दिर एवम वृद्धाश्रम का निर्माण करवाया गया सर्वप्रथम सिन्धी समाज के पुरोहित विक्की महाराज ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान झूलेलाल जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाई,तत्पश्चात सिन्धी समाज के प्रमुख संतों जिसमें शिव शान्ति आश्रम लखनऊ से पधारे साईं मोहनलाल जी, प्रेम प्रकाश आश्रम के संत श्री भोला साईं जी, श्री बांके बिहारी धाम के साईं हरीदास जी,बाबा तोलाराम दरबार के साईं रमेश लाल जी ने दीप प्रज्वलन एवम माल्यार्पण किया,संतों द्वारा मंदिर परिसर में सत्संग प्रवचन से संगत को निहाल किया। संस्था के अध्यक्ष मनोज आडवाणी ने बताया मंदिर एवं वृद्धाश्रम भवन का निर्माण 850 वर्ग गज भूमि पर करवाया गया है इसका भूमि दान समाज के महेश वरियानी ने किया और इसको बनाने में चार वर्ष का समय लगा। अभी सिर्फ भूतल पर ही निर्माण हुआ है इसमें दस अटैच्ड बाथ कमरे,एक हाल और मंदिर का निर्माण किया गया है इसको ऊपर चार मंजिला तक बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर अशोक पाहुजा,राम थावानी, हंसराज भागवानी, अर्जुनदास गुनानी, दिलीप बजाज, विजय आडवाणी,जयकिशन मतलानी, मोहन नथानी,नरेंद्र गोकलानी,पूरन सितानी सहित शहर के सभी प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button