ललितपुर
मां विंध्यवासिनी महारानी की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। श्रीश्री 1008 श्री रामजानकी व श्रीसंकट मोचन मंदिर में मां विंध्यवासिनी महारानी की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह विधि-विधान द्वारा किया जा रहा स्थापना के समय पर पंडितों ने हवन यज्ञ करवाया और उपस्थित सदस्यों द्वारा पूर्ण आहुतियां डालकर हवन संपन्न किया गया। प्राण प्रतिष्ठा पूजनोत्सव व विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ समारोह किया गया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व कविता पटवा के नेतृत्व में गाजे-बाजे ढोल नगाड़ों के साथ नगर व आसपास क्षेत्र की महिलाओं ने व्रत रखकर कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ माँ के भक्तगण शामिल हुए मां विंध्यवासिनी महारानी की स्थाई मूर्ति की स्थापना को लेकर आयोजित कार्यक्रम को देखने के लिए मंदिर पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे पूरे जिले का माहौल भक्तिमय हो गया। इसमें महिला, पुरुष, युवा सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नगर क्षेत्र का भ्रमण कर श्री रामजानकी व श्री संकट मोचन मंदिर में समापन हुआ। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन उत्सव विग्रहों का परिसर भ्रमण कराया गया। आज यज्ञमंडप के अलावा प्राण प्रतिष्ठा वाले स्थानों पर भी पूजन हुआ। उत्सव विग्रहों ने परिसर भ्रमण किया, तत्पश्चात शय्या निवास तथा प्रासाद वास्तु पूजन हुआ। बाद में यज्ञशाला में हवन तथा आरती हुई। अन्नाधिवास, घृताधिवास, जलाधिवास, पुष्पा निवास, शर्कराधिवास, शय्या धिवास- सभी क्रम से सम्पन्न कराए गए।
