बोकारो

झारखंड आंदोलन के शहीदों के अरमानों को मंजिल तक पहूँचाने का काम अभी तक नहीं हो पाया- चंद्रप्रकाश चौधरी

शहीद हुए सुदन महतो का 34 वां शहादत दिवस मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। झारखंड अलग राज्य मांग को लेकर वर्ष 1992 में आर्थिक नाकेबंदी आंदोलन के दौरान शहीद हुए सुदन महतो का 34 वां शहादत दिवस शनिवार को सिजुआ(दामोदा)स्थित शिवा महतो हाई स्कुल प्रांगण में उनकी समाधि स्थल पर मनायी गयी।मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने सर्वप्रथम शहीद सुदन महतो की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं शहीद सुदन महतो की स्मृति में आयोजित सप्ताह व्यापी शहीद सुदन मेला का उद्घाटन किया।सांसद श्री चौधरी ने शहीद सुदन महतो के मां,पत्नी,बेटा,बेटी बहन को अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया।समारोह की अध्यक्षता शहीद सुदन महतो स्मारक समिति के अध्यक्ष कार्तिक महतो ने की एवं संचालन सचिव राज कुमार महतो ने किया।सांसद श्री चौधरी ने कहा झारखंड अलग राज्य आंदोलन के लिए सुदन महतो के संघर्ष एवं बलिदान को युगों युगों तक याद किया जाएगा।झारखंड राज्य बने 26 वर्ष गुजर जाने के बाद भी असली झारखंडियों के झारखंड आंदोलनकारी की सूची में नाम नहीं आना दुर्भाग्यपूर्ण है।सांसद श्री चौधरी ने कहा झारखंड आंदोलन के वीर शहीदों के सपनों को पुरा कर उनके अरमानों को मंजिल तक पहूँचाने का काम अभी तक नहीं हो पाया है।मौके पर उपस्थित झामुमो के जिला सचिव जयनारायण महतो,चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चंद्र महतो,आजसु पार्टी के केंद्रीय सचिव नवीन महतो,केंद्रीय सचिव रौशन महतो,बिगन महतो,अरविंद पांडेय,सांसद प्रतिनिधि दिपक महतो,कमलेश महतो,मिथिलेश महतो,महेंद्र चौधरी,चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष मनोज दास,गोविंद राम रजक,काली महतो,प्रीतम महतो ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इस अवसर पर स्कूली छात्राओं द्वारा संस्कृतिक,देश भक्ति,शहीदों को नमन करने एवं 1932 खतियान आधारित गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों का मंत्रमुग्ध कर दिया।समारोह का धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि एतवारी महतो ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button