हजरत दाता बाबा के सलाना उर्स पर चादरपोशी को उमड़ी भीड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो । कसमार प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित सुरजुडीह गांव में हजरत दाता बाबा कुर्बान अली शाह के सलाना उर्स के पहले दिन चादरपोशी को लेकर लोगों का अपार भीड़ उमड़ पड़ी। पहले दिन शुक्रवार को हजारों लोगों ने चादरपोशी किय। हजरत दाता बाबा कुर्बान अली शाह के पुश्तैनी आवास से सैकड़ो की संख्या में मुरीदो ने गाजे बाजे के साथ व कव्वाली गाते हुए संदली चादर के साथ मजार पर चादर पोशी की गई। प्रतिवर्ष यहां दो दिनों का सलाना उर्स का आयोजन होता है। इस सालाना उर्स के मौके पर बोकारो सीवनडीह उकरीद हैसाबातु कसमार गररी मंजुरा बगियारी सहित बंगाल बिहार तक के मुरीद चादरपोशी को लेकर यहां पहुंचते हैं। पहले दिन चादरपोशी को झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शेरे आलम मौलाना रुहुल होला हाजी समसूल होदा कलीमुल्लाह हाजी बाहर सफी गुलाम साबिर अनवर शफी अशरफ अब्दुल गनी सहित हजारों लोग शामिल थे। पहले दिन शुक्रवार को माहे रमजान का अलविदा जुम्मा का नमाज अदा की गई तथा अगले दिन खुशियों का पर्व ईद हंसी-खुशी के साथ लोगों ने एक दूसरे के गले मिल ईद की मुबारकबाद दिए। जगह-जगह दावते इफ्तार का भी आयोजन किया गया था।नो जवान कमेटी रजा नगर बनकनारी में भी दावते इफ्तार का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर गांव के सभी सदस्य उपस्थित थे। सभी ने मिलकर देश की खुशहाली शांति और आपसी भाईचारे के लिए दुआ की गई। जगह-जगह ईद के मौके पर मेले का आनंद उठाया गया दिन भर ईद की मुबारकबाद के आदान-प्रदान के बाद शाम को सुरजुड़ीह में सलाना उर्स के दूसरे दिन के शानदार कव्वाली व मेले में लोग शामिल होंगे।



