निर्माण मजदूर की बस्तियों में सीटू का सदस्यता अभियान।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) के बैनर तले गोमिया प्रखंड के तुलबुल पंचायत में निर्माण मजदूर की बस्तियों में जाकर झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) का सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान में उपस्थित झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू ) के बोकारो जिला सचिव राकेश कुमार ने कहा निर्माण मजदूर जो असंगठित क्षेत्र के सबसे शोषित तबके में गिने जाते हैं। राज्य के अंदर निर्माण मजदूर का शोषण लगातार जारी है। न्यूनतम मजदूरी से लेकर मजदूरी की गारंटी तक के लिए इन्हें संघर्ष करना पड़ता है। झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) की झारखंड राज्य कमेटी ने यह तय किया है कि निर्माण मजदूर को संगठित करने के लिए उनके गांव में, उनकी बस्तियां तक हम जाएंगे। उन्होंने कहा आज गोमिया अंचल के तुलबुल पंचायत अंतर्गत सुदूर गांव में हमारी यूनियन की बैठक हो रही है और उपस्थित तमाम निर्माण मजदूर सीटू के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा इसी तरह पुरे जिले के विभिन्न गांव में जहां निर्माण मजदूर निवास करते हैं हमारी यूनियन सदस्यता अभियान चलाएगी।
बैठक में झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) के बोकारो जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार, बोकारो जिला कमेटी सदस्य फूलचंद हेंब्रम, समेत करण मुंडा, संजय हेंब्रम, उमेश हेंब्रम, लालचंद हेंब्रम, करमचंद हेंब्रम, ढेना मांझी, देवन मांझी, संजय हेंब्रम, चेतलाल हेंब्रम, महेश हेंब्रम, बिनोद सोरेन, रामनाथ मांझी, सहित दर्जनों निर्माण मजदूर शामिल थे।



