शामली
घरेलू गैस का धड़ल्ले से हो रहा व्यावसायिक इस्तेमाल—कौन दे रहा संरक्षण?
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। कस्बा एलम में घरेलू गैस सिलेंडरों का खुलेआम व्यावसायिक उपयोग हो रहा है, जिससे आम उपभोक्ताओं के हिस्से का गैस भी प्रभावित हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस पर संबंधित विभाग पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है।
कस्बे के कई होटल, ढाबे और अन्य प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल साफ देखा जा सकता है। सवाल यह उठता है कि घरेलू रिफिल आखिर इन व्यवसायिक स्थलों तक कैसे पहुंच रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आम उपभोक्ता ओटीपी मिलने के बाद भी सिलेंडर के लिए भटक रहा है, तब व्यवसायिक उपयोग के लिए गैस की उपलब्धता कई सवाल खड़े कर रही है।
