गोड्डा

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर दिए दिशा-निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। समाहरणालय सभागार में  उपायुक्त अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आवश्यक सुरक्षात्मक उपायों, सड़क सुरक्षा नियमों के सख्त अनुपालन, हिट एंड रन मामलों में मुआवजा भुगतान सहित विभिन्न संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संयुक्त रूप से पौडैयाहाट बाईपास, पथरगामा बाईपास एवं गोड्डा बाईपास सड़क का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त सड़कों की सूची तैयार करने एवं उसे नेशनल हाईवे प्राधिकरण को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि नेशनल हाईवे पर वाहनों का रॉन्ग साइड में परिचालन गंभीर चिंता का विषय है। इस पर अंकुश लगाने हेतु जिला परिवहन कार्यालय को सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए पेट्रोलिंग वाहनों में फर्स्ट एड किट की अनिवार्य उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी, महागामा आलोक वरण केसरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) जे.पी.एन. चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी कंचन कुमारी भुदोलिया, जिला खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार, नगर प्रशासक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल सहित सभी अंचलाधिकारी, संबंधित थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button