गोड्डा

नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को समस्या से कराया ध्यान आकृष्ट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। झारखंड लोकल बॉडीज के बैनर तले नगर परिषद के सभी सफाई कर्मी आज बोर्ड बैठक के कुछ समय पहले नगर अध्यक्ष सुशील रवानी को फूल माला देकर स्वागत परिचय किया। इसके साथ ही नगर उपाध्यक्ष पूजा तिवारी को भी सभी कर्मियों के द्वारा फूल माल देकर स्वागत परिचय किया। दौरान सफाई कर्मियों की ओर से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को एक ज्ञापन दिया गया। दिए गए ज्ञापन में सभी सफाई कर्मी का मानदेय बढ़ोतरी करने, सभी कर्मी हर महीने सैलरी से 12% काट के रख लिया जाता है। लेकिन लगभग 40,48 महीने से जमा नहीं किया गया है, इस पर संज्ञान लेने की मांग की गई है।
मौके पर नगर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अशोक तिवारी मुख्य रूप से मौजूद थे। दौरान झारखंड लोकल बॉडीज के अध्यक्ष सोमेश्वर मेहता,
कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, सत्यनारायण मेहता, नीरज मेहता, मैगी मोहाली, अरुण मोहाली, विनोद मोहाली, मनोज मोहाली, मुन्नी देवी, आशा देवी, जूली देवी, कालो देवी, फूलों देवी, बबिता देवी, बेरा मोहाली, पुतुल देवी, ममता देवी आदि कर्मी मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button