ललितपुर

12 किलो गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

5.80 लाख का माल बरामद, मड़ावरा पुलिस को मिली सफलता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मड़ावरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 12.14 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 5.80 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह के पर्यवेक्षण में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने कस्बा मड़ावरा से तीन अभियुक्तों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में उड़ीसा निवासी ईश्वर राउत (32 वर्ष) और सोन्डेश्वर नाइको (50 वर्ष) के साथ ही मड़ावरा की निवासी सुलेखा पाठक (27 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12.14 किलोग्राम गांजा, तीन मोबाइल फोन तथा 76,500 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर थाना मड़ावरा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा खरीदकर मड़ावरा लाते थे और यहां सुलेखा पाठक के घर पर रखकर उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करते थे। इस अवैध कारोबार से प्राप्त धन को आपस में बांटकर ऐशो-आराम में खर्च करते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा सहित थाना मड़ावरा की पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button