ललितपुर

पं. गणेश शंकर विद्यार्थी जी का जीवन पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत : राजीव बबेले सप्पू

प्रेस क्लब कार्यालय में मनाई गई पत्रकारिता पुरोधा पं. गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती, अर्पित किए श्रद्धा सुमन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। पत्रकारिता के महान पुरोधा पं. गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती प्रेस क्लब कार्यालय में गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू ने की। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने पं. गणेश शंकर विद्यार्थी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू ने कहा कि पं गणेश शंकर विद्यार्थी जी ने सदैव सत्य, न्याय एवं समाज के कमजोर वर्गों की आवाज उठाई। उनका जीवन आज भी पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता संभव है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि एवं आभार व्यक्त करते हुए किया गया। इस दौरान संरक्षक मंडल से संतोष शर्मा, मंजीत सिंह सलूजा, कार्यालय प्रभारी अजीज जैन भारती, रवि जैन चुनगी, उपाध्यक्ष विजय जैन कल्लू, महामंत्री अमित सोनी, अजय जैन बरया, दिनेश संज्ञा, नीरज सुडेले, राजीव कुमार शुक्ला, अनूप सेन, जसपाल सिंह बंटी, शैलेंद्र जैन, संदीप शर्मा, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, मनोज जैन, अभय श्रीमाली, बृजेश पंथ, हरीशंकर अहिरवार, अजय तोमर, अशोक तिवारी, मनोज वैध, जयेश बादल, राहुल चौबे, अनंत सर्राफ, शिब्बू राठौर, सुनील सैनी, पूजा कश्यप, मनीष पाठक, सूरज राजपूत, अमित लखेरा, सौरभ गोस्वामी, हितेंद्र कुमार जैन, संजय ताम्रकार, दिव्यांश शर्मा, शिवम् अग्निहोत्री, सुनील जैन, अमित जैन मोनू, अजितेश जैन भारती, संजना सिंह, चंदन सिंह अहिरवार, संजय नायक, अनूप राठौर, विनोद राज सेन,  जावेद अली, दीपक पाराशर, अमित संज्ञा, रमेश रायकवार, स्वतंत्र रिछारिया, नितेश जैन बंटी, अमित पाठक, यशपाल सिंह, इमरान खान, राहुल साहू, आशीष तिवारी, निहाल सेन, प्रदीप रिछारिया, कुंदन पाल, संजू श्रोती, अशोक गोस्वामी, प्रशांत तिवारी, रविशंकर सेन, संजय चंदेल, कृष्णकांत सोनी, अनूप ताम्रकार, एड अनूप नांगल, कपिल नायक, अनुराग बिदुआ, विकास सोनी, शैलेष जैन पिंटू, अमित राठौर, भगवान सिंह, सुरेंद्र जायसवाल, सुमित रायकवार, सूरज सिंह राजपूत, विनोद मिश्रा, आकाश ताम्रकार, राजेश कुमार राठौर, सुरेंद्र सपेरा, राममूर्ति तिवारी, महेश वर्मा आदि पत्रकार बंधु मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button