ललितपुर
शिक्षक विधायक ने मनोनीत पार्षदों व भाजपा पदाधिकारियों का किया सम्मान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। भ्रमण पर आए शिक्षक विधायक डा. बाबूलाल तिवारी ने सरकारी कार्यालय में प्रदेश सरकार द्वारा नामित पार्षदों और और मीडिया प्रभारी को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्षदों और पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा की पार्टी ने विश्वास जताकर उन्हें जो दायित्व सोपे है उस दायित्व का निर्वहन जनहित में पूरी पारदर्शिता के साथ करना उनका प्रथम कर्तव्य है। इस दौरान मनोनीत पार्षद तेजस, जगभान सिंह, मनोहर सिंह यादव, भाजपा मीडिया प्रभारी के पद पर तीसरी बार निर्वाचित होने वाले देवेंद्र श्रीवास्तव गुरु सहित विभिन्न पार्टी पदाधिकारी को सम्मानित किया। शिक्षक विधायक ने शिक्षक प्रतिनिधियों के साथ स्थानीय क्षेत्रपाल मंदिर में विराजमान सुधा सागरजी महाराज का भी आशीर्वाद प्राप्त किया क्षेत्रपाल जी मंदिर में प्रबंधक व पार्षद पंकज जैन दिगंबर पंचायत समिति के शिक्षा मंत्री प्रफुल्ल जैन, संजीव जैन, सत्येंद्र जैन, आशीष जैन सहित समिति पदाधिकारियों ने शिक्षक विधायक के साथ मीडिया प्रभारी देवेंद्र श्रीवास्तव, केदारनाथ तिवारी, मनोनीत पार्षद जगभान राजपूत, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के हरिहर नारायण तिवारी, कर्मचारी मोर्चा जिलाध्यक्ष डा.हेमंत तिवारी को भी अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।



