खैरथल

रामनवमी पर खैरथल में धार्मिक आयोजन

सुंदरकांड पाठ व सामूहिक आरती का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। शहर में रामनवमी के पावन अवसर पर विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर में शिव परिवार महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने पूरे कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभाली। कार्यक्रम में भगवान राम के जन्मोत्सव की खुशी में भजन-कीर्तन भी हुए तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को राम जन्मोत्सव की बधाई दी गई। अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया।
उधर, तिरंगा बाजार में व्यापारियों द्वारा शाम करीब सात बजे रामनवमी के अवसर पर सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और व्यापारियों ने आरती में भाग लेकर भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरित कर सभी ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। शहर में दिनभर धार्मिक आयोजनों के चलते माहौल भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button