बाराबंकी

बाराबंकी पुलिस द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयन्ती के अवसर पर “Run for Unity” कार्यक्रम का किया गया आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

                 बाराबंकी। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयन्ती के अवसर पर  हमारे देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को संरक्षित और सशक्त करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बाराबंकी पुलिस द्वारा “Run for Unity” कार्यक्रम अत्यंत भव्यता एवं गरिमा के साथ आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा पुलिस लाइन से मार्च पास्ट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मार्च पास्ट पुलिस लाइन्स से प्रारम्भ होकर, देवा तिराहा से होते हुआ वापस पुलिस लाइन्स में समाप्त हुआ। पुलिस अधीक्षक द्वारा देवा तिराहा पर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर पीएसी कमाण्डेन्ट राकेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगतराम कनौजिया, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार, प्रभारी यातायात एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button