जालौन

माधौगढ़ में विकास कार्यों का शिलान्यास

शिक्षा और सिंचाई परियोजनाओं को मिली रफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
माधौगढ़ (जालौन)। माधौगढ़ ब्लॉक के ग्राम सिरसा दोगढ़ी में मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय सिरसा दोगढ़ी के उच्चीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास (भूमिपूजन) किया गया।
इस अवसर पर विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि मोदी-योगी सरकार शिक्षा के प्रति संवेदनशील है और देश व प्रदेश के समग्र विकास के लिए शिक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के विकास से ही भविष्य की मजबूत नींव रखी जा सकती है। कार्यदायी संस्था के ठेकेदार आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि इस परियोजना के लिए 1 करोड़ 2 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है और उनका प्रयास रहेगा कि कार्य सरकार की मंशा के अनुरूप गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। इसके साथ ही विधायक ने सुल्तानपुरा माधौगढ़ रोड स्थित कैलोर माइनर पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 9.792 किलोमीटर लंबाई की लाइनिंग (पक्के निर्माण) परियोजना, जिसकी लागत 8.97 करोड़ रुपये है, का भी भूमिपूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। इस सिंचाई परियोजना से सुल्तानपुरा, कैलोर, बिरिया, अटागांव, चितौरा-चितौरी, कुरसेंडा सहित आसपास के कई गांवों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राम अनुग्रह सिंह राजावत, ब्लॉक प्रमुख मोहित दोहरे, राहुल शाक्य, उपेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि महेश प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान विनय सिंह, प्रिन्स द्विवेदी, शिवशंकर तोमर, देवेंद्र सिंह, शिवम सिंह (युवा मोर्चा), यतेंद्र सिंह, अजय प्रताप सिंह (सुल्तानपुरा), कोमल सिंह, राहुल राठौर सहित विभागीय अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button