खैरथल

जिला स्तरीय कमेटी की बैठक में नशीले पदार्थों के अवैध बेचान पर रोक के निर्देश 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में नार्को कोआर्डिनेशन केंद्र की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक के दौरान जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी, अफीम या गंजे की अवैध खेती, ट्रामाडोल कोडिन आधारित खांसी की दवाई, भांग के वैध ठेको पर संचालित अवैध गतिविधियों की रोकथाम, पुलिस विभाग में अन्य विभागों द्वारा अभी तक की गई कार्यवाही, एनडीपीएस अधिनियम और दवाइयां के हानिकारक प्रभाव के प्रावधान के बारे में जागरूकता साहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने जिले में पुलिस विभाग को नशीले पदार्थों की तस्करी तथा बेचान के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही के निर्देश दिए। एनडीपीएस एक्ट में खैरथल पुलिस द्वारा 1 जनवरी 2026 से 26 मार्च 2026 तक 16 प्रकरणों में 17 मुलजिमों को गिरफ्तार कर 4.159 किलोग्राम गांजा,393 किलो अफीम तथा 37.05 ग्राम स्मैक जप्त कर कार्रवाई की गई।
भिवाड़ी पुलिस द्वारा इस वर्ष 26 मार्च तक एनडीपीएस एक्ट में मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई कर 19 प्रकरणों में 20 मुलजिम को गिरफ्तार कर 12.522 ग्राम गांजा, 37 ग्राम अफीम,1.70 ग्राम स्मैक एवं 73 100ml की शीशी (ऑन रेक्स कफ सिरप 100 मल कोडिंग फास्फेट नारकोटिक घटक) जप्त की गई। इसके साथ  ही 01 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई  ।
पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत 1 जनवरी 2026 से 26 मार्च 2026 तक 86 प्रकरण दर्ज कर 85 मुलजिमो को गिरफ्तार कर 514.74 लीटर हथकड/देशी शराब, 9.370 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई  ।
बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने मेडिकल विभाग के अधिकारियों को कोरेक्स कप सिरप की अवैध बिक्री पर मेडिकल संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई  सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिले में ड्रग की समस्या से निपटने में युवाओं और महिलाओं की भागीदार हेतु जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए तथा उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी स्कूलों में कार्यशाला आयोजित कर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने की निर्देश दिए।
बैठक के दौरान डिप्टी एसपी किशनगढ़ बास लालचंद, समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहमीवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button