बरेली

जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में पेट्रोलियम विभाग की बैठक

हुई कार्यो की समीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में पेट्रोलियम विभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी  ने विभिन्न योजनाओं और चल रहे कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए और कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
बैठक में विभाग से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनहित से जुड़ी योजनाओं का लाभ आम जनता तक समय पर पहुंच सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button