खैरथल

नि:शुल्क फिजियो थेरेपी चिकित्सा शिविर 29 मार्च को 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। शहर के लाडली महल परिसर में 29 मार्च रविवार को नि:शुल्क फिजियो थेरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 बजे से होगा, जिसमें क्षेत्र के मरीजों को विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
मंदिर महंत शशिभूषण गल्याण मिश्र ने बताया की इस शिविर में कमर दर्द, घुटनों का दर्द, गर्दन दर्द, लकवा (पैरालिसिस) सहित विभिन्न शारीरिक समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें उचित फिजियोथेरेपी उपचार दिया जाएगा। शिविर में आधुनिक तकनीकों के माध्यम से रोगों के निदान और उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
यह आयोजन श्री श्री 1008 ब्रह्माण्ड आचार्य भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी के पावन धाम एवं लाडली महल, खैरथल की कृपा से किया जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button