खैरथल
राजस्थान के छोटे से गांव कोटकासिम के बेटे संदेश भण्डारी ने डेनमार्क में फिल्म ‘Lucky’ से किया डेब्यू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : राजस्थान के अलवर जिले के छोटे से गांव कोटकासिम के निवासी संदेश भण्डारी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए अपने गांव और देश का नाम रोशन किया है। उनकी फिल्म Lucky का प्रीमियर हाल ही में Denmark में हुआ, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई है।
एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले संदीश ने अपने संघर्ष, मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनके पिता गजे सिंह ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया और हर कदम पर उनका साथ दिया। वहीं उनकी माता सपना देवी का आशीर्वाद भी उनके साथ रहा।
संदीश की बड़ी बहन संध्या भण्डारी छोटे भाई लवेश ने भी उनके इस सफर में हर संभव सहयोग और प्रोत्साहन दिया।
गांव कोटकासिम जैसे छोटे क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। संदीश आज अपने गांव के पहले ऐसे युवा बन गए हैं, जिन्होंने विदेश में फिल्म के जरिए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
फिल्म “लक्की” में एक भारतीय युवक के विदेश में संघर्ष की कहानी को दर्शाया गया है, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ती है। इस फिल्म के जरिए संदीश ने न सिर्फ अपनी अभिनय क्षमता को साबित किया है, बल्कि अपने गांव और देश का नाम भी वैश्विक स्तर पर ऊंचा किया है।
उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है, और यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इस अवसर पर किशनगढ़ बास विधायक दीपचंद खैरिया ने परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं



