मथुरा

गैस सिलिंडर फटने से ढह गया मकान 

आसपास के घरों की हिल गई दीवारें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। चौमुहां ब्लॉक के गांव भोगांव में रविवार सुबह गैस सिलिंडर फटने से एक बड़ा हादसा हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि पूरे मकान की छत नीचे आ गिरी। गनीमत यह रही कि बिजली कटौती के कारण बच्चे दूसरे कमरे की छत पर सो रहे थे, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई।
जानकारी के अनुसार गांव भोगांव निवासी रामवती (35 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय डिगंबर मजदूरी कर अपने चार बच्चों का पालन-पोषण करती हैं। रविवार सुबह करीब 5 बजे रामवती रसोई में चाय बनाने के बाद बाहर पशुओं को चारा डालने गई थीं। इसी दौरान अचानक रसोई में रखे गैस सिलिंडर में भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों की दीवारें हिल गईं और रामवती का दो कमरों का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण दहशत में आ गए और मौके की ओर दौड़ पड़े। चारों ओर धूल का गुबार और मलबे का ढेर नजर आ रहा था। पीड़ित रामवती ने बताया कि वह बेहद गरीब हैं और मेहनत-मजदूरी कर अपना गुजारा करती हैं। इस हादसे में उसकी पूरी गृहस्थी, खाने-पीने का सामान और कपड़े मलबे में दबकर नष्ट हो गए है। पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशास से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button