मथुरा

वृंदावन में बिक रहा आटा और मैदा मिला पेड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर की गलियों में इन दिनों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। मथुरा का सुप्रसिद्ध पेड़ा अपनी शुद्धता और स्वाद खो चुका है। मंदिर के आसपास की दुकानों पर बड़े पैमाने पर मिलावटी पेड़ा बेचा जा रहा है। मिलावटी पेड़ों को लेकर कुछ दुकानदारों ने हैरान करने वाली बात भी बताई। कुछ दुकानदार पेड़ों में आटा, मैदा और सूजी तक मिला रहे हैं। ग्वालियर के राहुल ने बताया कि पेड़ा 200 से 600 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है, लेकिन स्वाद बेहद अजीब है। पिस्ता के नाम पर हरे रंग में रंगी हुई मूंगफली चिपकाई जा रही है।उदयपुर के आशीष का कहना है कि लोग यहां अटूट आस्था लेकर आते हैं, लेकिन मिलावटी मिठाइयां बेचकर दुकानदार उनके स्वास्थ्य को खतरे में डाल रहे हैं। कोटा (राजस्थान) के दक्ष प्रजापति ने बताया कि पेड़ा अब खाने में कसैला लगता है और कभी-कभी तो इसे खाने से जीभ तक फट जाती है। उन्होंने जिला प्रशासन से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोलकाता के संजय ने बताया कि वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर एवं अन्य मंदिरों के पास मिलावटी पेड़ा एवं अन्य मिठाई श्रद्धालुओं को बेची जा रही है। यह अब जगजाहिर हो गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button