पाकुड़ में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न, स्पष्ट नहीं हो सका चुनावी नतीजे
The annual conference of the Chemist and Druggist Association concluded in Pakur, but the election results remained unclear.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, झारखंड की शाखा पाकुड़ द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन सह-चुनाव कार्यक्रम निर्धारित समयावधि में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। यह आयोजन पाकुड़ शहरकोल स्थित प्रेम कुंज मैरिज हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त मनीष कुमार की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में मेडिकल स्टोर संचालकों और दवा व्यवसाय से जुड़े लोगों ने भाग लिया। रांची से आये केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, झारखंड के दो ऑब्जर्वर की ने निगरानी में निर्धारित समय के अनुसार चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जिसमें विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया गया। मगर चुनावी स्थिति कुछ कारणों से तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका। वही अपने सम्बोधन में उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी सदस्यों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए ईमानदारी और कौशल के साथ दवा व्यवसाय को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठित प्रयासों से न केवल व्यवसाय को मजबूती मिलेगी, बल्कि आम जनता और मरीजों को भी बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन से जिले में दवा व्यवसाय को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



