नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन रविवार, 5 अप्रैल को प्रातः 09:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
शोभा यात्रा का शुभारंभ सचखंड नानक धाम गुरुद्वारा, इन्द्रपुरी (लोनी) से होगा और यह कारवां बैंक्वेट हॉल, पानी पुस्ता चौकी होते हुए लोनी तक पहुंचेगी। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम में कई विशिष्ट संतों की उपस्थिति रहेगी, जिनमें पूज्य संत त्रिलोचन दास , पूज्य श्री 108 महंत स्वामी राजेन्द्रानंद सरस्वती महाराज एवं पूज्य अशोक कृष्ण ठाकुर महाराज प्रमुख रूप से शामिल होंगे।आयोजन समिति के अनुसार, शोभा यात्रा के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद (भोजन) की विशेष व्यवस्था भी की गई है। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

