बालाघाट

बच्चों ने निकाली विशाल साइकिल रैली

अहिंसा और शांति का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे नन्हे कदम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : भगवान महावीर के 2625वें  महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य समिति के मार्गदर्शन में श्री पार्श्वनाथ जैन महिला मंडल बालाघाट ने आज शहर में बच्चों द्वारा एक भव्य ‘साइकिल अहिंसा रैली’ का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी के माध्यम से समाज में ‘जियो और जीने दो’ तथा ‘अहिंसा परमो धर्म’ के संदेश को प्रसारित करना था।
रैली का शुभारंभ दुपहर 4:30 बजे भगवान महावीर अहिंसा द्वार कालीपुतली चौक से श्याम टॉकीज मॉल हनुमान चौक से किया गया। कार्यक्रम पार्श्वनाथ जैन महिला मंडल बालाघाट के सभी सदस्यों  के साथ सकल जैन समाज के वरिष्ठ अजय लूनिया ,अभय सेठिया ,वीरेंद्र जैन बलवंत खजांची , अतुल वैद्य, भागचंद जी नहर , महावीर जन्मकल्याणक मोहत्सव समिति के अध्यक्ष आदित्य सेठिया आदि सामाजिक गण द्वारा  हरी झंडी दिखाकर बच्चों को रवाना किया। इस अवसर पर बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।
 रैली में लगभग एक सैकड़ा से अधिक छोटे एवं बड़े बच्चों ने अपनी साइकिल के माध्यम से रैली निकाली । उनकी साइकिलों पर अहिंसा, शाकाहार और पर्यावरण संरक्षण के नारों वाली तख्तियां लगी हुई थीं।
पूरी रैली के दौरान “महावीर स्वामी का है संदेश—अहिंसामय हो अपना देश” और “जियो और जीने दो” के जयघोष से आकाश गूंज उठा।
बच्चों ने यातायात नियमों का पालन करते हुए कतारबद्ध होकर पूरे शहर का भ्रमण किया
आयोजक संस्था में श्री पारसनाथ जैन महिला मंडल बालाघाट की अध्यक्षा श्रीमती यामिनी चौरडिया  ने बताया, “भगवान महावीर के सिद्धांत आज के समय में और भी प्रासंगिक हो गए हैं। जब बच्चे इन संदेशों को लेकर निकलते हैं, तो समाज पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। हम चाहते हैं कि बच्चे बचपन से ही करुणा और अहिंसा के मार्ग पर चलना सीखें।”
मंडल की सचिव श्रीमती मेघा सेठिया ने कहा कि यह रैली निकालने का मुख्य उद्देश्ध बच्चों द्वारा सामाजिक एकता, सद्भाव एवं समरसता का भाव जन जन तक पहुंचना था । बच्चों द्वारा जब अहिंसा के अग्रदूत श्री महावीर स्वामी के संदेश जियो और जीने दो हमें अहिंसा पथ पर आगे चलना का मार्ग प्रशस्त करता है।
यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों अहिंसा द्वारा से अहिंसा मार्ग मैं रोड से  होते हुए समापन स्थल पर समाप्त हुई। समापन पर सभी प्रतिभागी बच्चों को पारितोषिक और स्वल्पाहार वितरित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महावीर जन्मकल्याणक संस्था के सभी सदस्यों एवं जैन धर्मालंबियों का विशेष योगदान रहा ।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री पार्श्वनाथ जैन महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती यामिनी चौरडिया , सचिव मेघा सेठिया , कोषाध्यक्ष मनीषा खजांची, मंडल की प्रमुख कार्यकारणी सदस्य  श्रीमती रेखा बैद, संचल चोपड़ा, सरिता चोपड़ा, पूजा मुथा, डॉ. प्राची सुराणा, दीप्ति बोथरा, पिंकी शाह, अनीशा सुराणा, डॉली सुराणा, प्रणिता बाघरेचा, मीनल सिंगी आदि सदस्य गण उपस्थिति रही ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button