बरेली

नगर निगम के खजाने में धनवर्षा, 131 करोड़ के लक्ष्य के करीब 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति की ओर बढ़ते ही नगर निगम के खजाने में धनवर्षा शुरू हो गई है। बकाया संपत्ति कर जमा करने के लिए निगम कार्यालय के काउंटरों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं।डिजिटल माध्यमों से भी रिकॉर्ड भुगतान किया जा रहा है। सबसे बड़ी राहत सरकारी महकमों से मिली है। हाल ही में बिजली विभाग ने 9.24 करोड़, स्टांप विभाग ने 17 करोड़, पुलिस विभाग ने 99 लाख और कलेक्ट्रेट ने 68 लाख रुपये का बकाया भुगतान कर दिया है। इस तरह सरकारी महकमों से 26 करोड़ की वसूली हुई।
शासन ने इस बार राजस्व वसूली के लिए नगर निगम को 131.56 करोड़ रुपये का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया था। वर्तमान आंकड़ों और बड़े सरकारी विभागों से मिले भारी-भरकम भुगतान को देखते हुए अधिकारियों को पूरा भरोसा है कि चालू वित्तीय वर्ष के समाप्त होने तक इस आंकड़े को पार कर लिया जाएगा। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी का कहना है कि राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान रंग ला रहा है। 22 मार्च तक आंकड़ा 128 करोड़ के पार पहुंच गया है। बड़ी संख्या में लोग निगम की वेबसाइट और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर घर बैठे ही बिलों का निपटान कर रहे हैं। एक अप्रैल से बकाया राशि पर नियमानुसार ब्याज लगाया जाएगा। इसी पेनाल्टी से बचने के लिए करदाता समय रहते अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button