भरत पुर
भुसावर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् और भुसावर विकास समिति ने लिया सेवा संकल्प
41 रक्तवीर बने जीवनदाता

मानव सेवा के लिए प्रतिबद्ध भरतपुर ब्लड सेन्टर की टीम ने किया रक्त का संग्रह
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भरतपुर। भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे में आज 30 मार्च सोमवार को राजस्थान दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला भरतपुर राजस्थान एवं भुसावर विकास और जनसेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जहां 41 रक्तवीरो ने अपने रक्तदान करते हुए किसी और को जीवनदान दिया गया एवं समाज के प्रति अपना दायित्व निभाया। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के भाग संयोजक भावेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे में आज 30 मार्च सोमवार को शहरकी सड़क मार्ग स्थित हरिरमण मैरिज हौम परिसर में सुबह 10 बजे से देर सायंकाल तक रक्तदान शिविर का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं भुसावर विकास समिति और जनसेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया जहां मानव सेवा के लिए प्रतिबद्ध भरतपुर ब्लड सेन्टर कृष्णा नगर के डॉ नवीन शर्मा, काउंसलर वेद प्रकाश हंमावत,चेतन आदि मौजूद रहे जिन्होंने 41 रक्तवीरो के रक्त का संचार किया। इस पावन अवसर पर बीजेपी की महिला मौर्चा ब्लॉक अध्यक्ष भुसावर अध्यक्ष ग्रामीण संजय कुमारी मुख्य रुप से उपस्थित रही थी और अरविन्द, बनवारी,टूटन, ललिता देवी, भगवानसिंह, चेतराम,बालस्वरुप आदि मौजूद रहे जिन्होंने भविष्य में भी कहा कि हम हमेशा ऐसे मानवीय रक्तदान शिविर में अपना अमूल्य समय निकाल कर अपना सहयोग देते रहेंगे वहीं 41 रक्तवीरो का हौसला अफजाई करते हुए प्रस्तति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं दूसरी ओर अन्य महिला पुरुष रक्तवीर हीमोग्लोबिन की कमी, ब्लड प्रेशर और अन्य कारणों से रक्तदान करने से वंचित रहे।



