कानपुर

अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की अंदर की छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारना उनकी जिम्मेदारी होती है : प्रधानाचार्या भक्ति जुनेजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : गोविंद नगर स्थित संगम गैलेक्सी में ग्रेजुएशन डे के अवसर पर मनोरमा एजुकेशन सेंटर गोविंद नगर स्कूल के नन्हे बच्चों ने स्टेज पर जमकर धमाल मचाया। बच्चों का परफॉर्मेंस देखकर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अभिभावकों ने जोरदार तालियां बजाकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या भक्ति जुनेजा ने बताया कि एजुकेशन डे के अवसर पर इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया है इसमें उनके स्कूल के पी जी क्लास से लेकर कक्षा आठ तक के लगभग तीन सौ से अधिक विद्यार्थियों ने पार्टिसिपेट किया है बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए स्कूल प्रशासन की ओर से उन्हें मेडल एवं सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की अंदर की छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारना उनकी जिम्मेदारी होती है इसलिए समय-समय पर इस तरीके के कार्यक्रम जब भी आयोजित हो तो वह अपने बच्चों को पार्टिसिपेट करने के लिए प्रोत्साहित करें ताकि उनके अंदर की छिपी हुई प्रतिभाएं उभर कर सामने आ सकें। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर अंकित सिंह ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और भरोसा दिलाया कि उनका विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अग्रिम भूमिका निभाता चला आ रहा है और आगे निभाता रहेगा उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं रंगारंग कार्यक्रमों में भी बच्चों को अपनी भागीदारी जरूर सुनिश्चित करनी चाहिए इससे उनका शरीर और दिमाग दोनों चुस्त और दुरुस्त रहेगा। इस अवसर पर मनोरमा एजुकेशन सेंटर स्कूल का समस्त स्टाफ सहित अभिभावक गण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button