पाकुड़

पाकुड़ में जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक, 10 गांवों में मॉडल सोलर विलेज योजना को मिलेगा जोर

District Planning Executive Committee meeting in Pakur, Model Solar Village Scheme to be implemented in 10 villages

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ मॉडल सोलर विलेज योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने और गांवों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 10 गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों के बीच 6 माह की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसके अंत में जिस गांव में सर्वाधिक सोलर इंस्टॉलेशन होगा, उसे “मॉडल सोलर विलेज” के रूप में चयनित किया जाएगा और ₹1 करोड़ की राशि प्रदान की जायेगी। उपायुक्त ने योजना का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा कि इसका लक्ष्य प्रत्येक जिले में एक मॉडल सोलर विलेज का विकास करना, गांवों में 24×7 बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करना और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है। योजना के तहत सोलर पंप, सोलर स्ट्रीट लाइट, सोलर हाई मास्ट लाइट और रूफटॉप सोलर सिस्टम की स्थापना को प्रोत्साहित किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और इस योजना को सफल बनाने के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह पहल जिले के समग्र विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button