गाजियाबाद

विवाहिता ने की आत्महत्या, परिजनों ने कार्यवाही से किया इंकार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी : लोनी बोर्डर थाना क्षेत्र की जवाहर नगर कालोनी में आज एक 24 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। वह अपने पीछे एक वर्षीय मासूम बच्चे को छोड़ गई। मृतका के परिजनों द्वारा किसी भी प्रकार की कानूनी कार्यवाही न किए जाने की इच्छा जताने पर पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से हरदोई जनपद की रहने वाली सुधा की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व अरविंद नामक युवक से हुई थी। अरविंद वर्तमान में अपनी पत्नी, एक वर्षीय पुत्र और मां के साथ जवाहर नगर की फूल वाली गली में किराए के मकान में रह रहा था। वह शाहदरा स्थित एक दुकान पर निजी नौकरी करता है।
बताया गया कि गुरुवार सुबह करीब 9 बजे अरविंद अपनी पत्नी के हाथ का बना नाश्ता लेकर काम पर चला गया था। दोपहर करीब 12 बजे सुधा द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पति के साथ-साथ मृतका का भाई, जो नोएडा में नौकरी करता है, भी मौके पर पहुंच गया। मृतका के भाई ने मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई न कराने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button