बरेली
भीम आर्मी ने दिया ज्ञापन ,वकील की हत्या करने बालों को शीघ्र किया जाए गिरफ्तार
भीम आर्मी ने दिया ज्ञापन 3 दिन का दिया समय गिरफ्तारी न होने पर होगा आंदोलन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : महिला एडवोकेट की ससुरालजन द्वारा हत्या कर दी गई जिसके चलते अपराध संख्या-0477/25 मे सभी आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी हेतू वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सीओ तृतीय के माध्यम से ज्ञापन सोपा इससे पूर्व दामोदर पार्क पर धरना प्रदर्शन कर भीम आर्मी कार्यकर्त्ताओ ने गिरफ्तारी कि मांग कि और ज्ञापन देकर सीओ तृतीय से बचे हुए अपराधियों कि गिरफ्तारी की मांग की गई CO तृतीय द्वारा शीघ्र गिरफ्तारियां का आश्वासन दिया गया। भीम आर्मी बरेली मंडल सुशील कुमार गौतम ने कहा है कि तीन दिन का समय दिया गिरफ्तारी नहीं होती तो मंडल स्तरीय आंदोलन होगा।
इस मौके पर भीम आर्मी कार्यकर्त्ता- भीम आर्मी पूर्व जिला अध्यक्ष आकाश सागर , तहसील प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सैम मैसी , महानगर अध्यक्ष जिला प्रभारी फरीद खान ,जिला महासचिव नईम कुरैसी , मंडल अध्यक्ष भा कमेटीआसपा नियाज, दानिश, गुरदीप सागर , पूनम सागर , रोहित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।


