बरेली
मुकेश कुमार को मिली पीएचडी की मानद उपाधि

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। फरीदपुर तहसील के ग्राम अहिरोला निवासी 35 वर्षीय मुकेश कुमार को गणित क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मानद पीएचडी उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 28 मार्च को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया। यह उपाधि Cedarbrook University (USA) द्वारा दी गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेत्री रितु शिवपुरी मौजूद रहीं। इस अवसर पर मुकेश कुमार को गोल्ड मेडल भी प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।



