बोकारो

मंदिर शुद्धिकरण एवं प्राण प्रतिष्ठा को निकला कलश यात्रा

सैकड़ो की संख्या में शामिल हुए महिला पुरुष भक्तजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। कसमार प्रखंड के मंजूरा हरि मंदिर जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में मंदिर शुद्धिकरण एवं प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर बुधवार को कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो सहित सूरज प्रकाश जायसवाल प्रकाश प्रजापति शामिल थे। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुमित्रानंदन महतो सचिव सुभाष झा कोषाध्यक्ष विमल प्रसाद जायसवाल संरक्षक प्रदीप कुमार झा यज्ञ संचालक जयंत कुमार जायसवाल मुख्य यजमान चंद्रशेखर झा सदस्य विक्की जायसवाल अमन जयसवाल सुभाष प्रजापति रघु प्रजापति प्रकाश प्रजापति शिवप्रसाद झा देवेंद्र महतो वासुदेव प्रजापति सुमित महतो गोपाल महतो फणींद्र महतो गुड्डू पांडेय शिशुपाल महतो तेजू प्रजापति संतोष हजाम संजय प्रजापति साधु महतो पुशु घासी सर्वेश्वर घासी अशोक मिश्रा अशोक झा सूर्यकांत गोस्वामी मिथिलेश महतो भागीरथ महतो सहित सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल थे। संध्या में प्रतिमा का नगर भ्रमण गाजे बाजे के साथ किया गया। दूसरे दिन श्री श्री 1008 विष्णु यज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा तथा संध्या में भजन कार्यक्रम तथा तीसरे दिन पूर्णाहुति ,महाभोग वितरण व रात्रि में भक्ति जागरण का कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button