गोड्डा

ठाकुरगंगटी में नवनियुक्त एमओ ने किया पदभार ग्रहण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
ठाकुरगंगटी। बुधवार को ठाकुरगंगटी प्रखंड के नव नियुक्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तरुण कुमार महतो ने पदभार ग्रहण किया। बता दूं कि पूर्व के प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजकुमार उरांव ने नवनियुक्त एमोओ को पदभार देते हुए अच्छे कार्य करने को लेकर शुभकामनाएं देते हुए उच्चवल भविष्य का कामना किया। इसके पूर्व पुष्प गुप्छ देकर स्वागत किया। मौके पर नवनियुक्त आपूर्ति पदाधिकारी तरुण कुमार ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के तमाम राशन कार्डधारी को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने देंगे। सरकार के द्वारा दी जाने वाली लाभ राशन कार्ड धारी तक पहुंचाना मेरा पहला प्राथमिकता होगा।किसी भी राशन कार्ड धारी को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी हो तो मुझसे कार्यालय में आकर संपर्क करें। इस मौके पर खाध्य जनवितरण प्रणाली के दुकानदार सुनील मंडल, सिन्टु कुमार साह, राजेश साह, अमजद के साथ अन्य मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button