पाकुड़

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मसलिया में स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का किया व्यापक निरीक्षण

Deputy Commissioner Abhijeet Sinha conducted a comprehensive inspection of health, education and administrative arrangements in Masalia.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मसलिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, एफसीआई गोदाम और प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने एचपीवी वैक्सीन कार्यक्रम का शुभारंभ किया, स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं और सुविधाओं की जांच की, छात्राओं से शिक्षा और भोजन सुविधाओं की जानकारी ली, गोदाम में राशन गुणवत्ता की समीक्षा की और प्रखंड कार्यालय में आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आदिवासी कला संस्कृति भवन, प्राथमिक विद्यालय और ग्राम स्तर की योजनाओं की स्थिति की समीक्षा भी की गई। छैलापाथर पंचायत सचिवालय में कर्मियों की अनुपस्थिति पर वेतन स्थगित करने का आदेश दिया गया। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेवाएं समय पर और लाभुकों तक प्रभावी रूप से पहुंचें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button