गोड्डा

बसंतराय विशुआ मेला को लेकर ऐतिहासिक तालाब का पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बसंतराय। प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक तालाब किनारे लगने वाले बिसुआ मेला में आनेवाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक व दुरुस्त इंतजाम को लेकर पदाधिकारी ने निरीक्षण किया। बुधवार को निरीक्षण करते हुए प्रखंड प्रशासन को ऐतिहासिक तालाब की सफाई में तेजी लाने एवं श्रद्धालुओं की सुविधा में कोई कमी न होने का निर्देश दिया। मेला के दौरान  तालाब में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के किसी प्रकार की दिक्कत ना हो, उसका जायजा लिया। सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान रखना को कहा। उन्होंने पेयजल की समुचित व्यवस्था  तैयार रहने को कहा। दौरान उपायुक्त अंजली यादव, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सिंह अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी, इंस्पेक्टर विष्णु देव चौधरी, बसंतराय बीडीओ  श्रीमान मरांडी आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button