झुंझुनू
आज भरेगा चंवरा के जालेश्वर बालाजी का प्रसिद्ध मेला शाम को होगा कुश्ती दंगल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं चंवरा। कस्बे के प्रसिद्ध प्राचीन जालेश्वर बालाजी का वार्षिक मेला आज भरेगा। मंदिर कमेटी अध्यक्ष मातादीन सिंह शेखावत ने बताया कि गुरुवार सुबह 9:15 बजे बालाजी महाराज को प्रसाद का भोग लगाकर भंडारा प्रारंभ किया जाएगा। 10 बजे वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 3:15 बजे मुख्य बाजार से बालाजी मंदिर तक ध्वजारोहण एवं भव्य झांकी निकाली जाएगी। शाम 4 बजे कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। वही वृंदावन के ठाकुरजी प्रिया प्रीतम लीला संस्थान वृंदावन के रसाचार्य स्वामी दीपक ठाकुर द्वारा चल रही रासलीला में चौथे दिन कालीदय लीला, कंस द्वारा रंगेश्वर महादेव की पूजा, कालिया नाग से महायुद्ध की झांकी सजाई गई। इस दौरान सोहनलाल शर्मा,भवानी सिंह शेखावत,रतन लाल सोनी, महावीर सोनी,मनसुख सोनी,राजकुमार शर्मा,रोशन लाल महरानियां,चंद्राराम सैनी, संजय सोनी, सज्जन पारीक सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।



