हापुड़

मासूम के स्कूल में घायल होने पर जानकारी करने पहुंचे परिजनों से महिला प्रिंसिपल ने की मारपीट…

पिलखुवा के वीआईपी इंटर कॉलेज की प्राचार्या द्वारा अभद्रता और पिटाई की  वीडियो वायरल...

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) – हापुड़ के पिलखुवा स्थित वीआईपी इंटर कॉलेज में एक मासूम छात्रा के घायल होने की जानकारी करने स्कूल पहुंचे परिजनों  से प्राचार्या बिना शर्मा से बाद विवाद के बाद मारपीट हो गई । नर्सरी की छात्रा के घायल होने की शिकायत करने स्कूल पहुंचे छात्रा के परिजनों के साथ कथित तौर पर प्राचार्या और सचिन के टीचरों ने जमकर मारपीट की । इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, धौलाना तहसील क्षेत्र स्थित पिलखुवा निवासी जाहिद की बेटी जैनब केजी में पढ़ती है। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार को स्कूल के भीतर छात्रा को गंभीर  चोट लग गई थी। इस घटना की जानकारी मिलने पर बुधवार को बच्ची के परिजन स्कूल की प्राचार्या बीना शर्मा से शिकायत करने पहुंचे स्कूल पहुंचे थे ।  परिजनों का आरोप है कि उनकी शिकायत सुनने के बजाय स्कूल की प्राचार्या बीना शर्मा ने पहले परिजन के साथ अभद्रता और मारपीट शुरू कर दी जिसके बाद स्कूल स्टाफ और टीचरों ने सड़क पर उसके साथ पिटाई की । घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे मामले का वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल परिसर में प्राचार्या बीना शर्मा छात्रा के परिजन के साथ मारपीट और हंगामा और धक्का-मुक्की कर रही है । जिसके बाद स्कूल स्टाफ एवं अन्य टीचर भी एकसाथ मिलकर पीड़ित को सड़क पर पीट रहे हैं । पीड़ित परिजनों  ने इस मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की गुहार लगाई  है।

इस मामले में वीआईपी  इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य बीना शर्मा ने फोन पर जानकारी देते हुए  बताया कि स्कूल में खेलते समय बच्ची गिर गई थी। हमने दवाई और पट्टी करके घर भेज दिया था । बच्ची के साथ मारपीट के आरोप गलत है।

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर मनीष चौहान ने बताया कि स्कूल में हंगामे की जानकारी मिली है । पीड़ित पक्ष की शिकायत मिलने पर जांच पड़ताल कर कार्यवाही की जाएगी ।

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button