
बावड़ी। श्री मारुति धाम बालू राम जी की ढाणी सुंदरपुरा धाम पर हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर गुरु मां राजल बाईसा मानासी धाम नेछवा के सानिध्य में श्री मारुति धाम मंदिर प्रांगण में हवन, यज्ञ सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम हुए। रात्रि जागरण में गायक कलाकारों द्वारा रंगारंग भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। सैकड़ो भक्तों ने बाबा के जन्मोत्सव पर गिफ्ट भेंट कर मन्नत मांगी। गुरु मां राजल बाईसा को सफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही मंदिर पुजारी रणजीत बबेरवाल महाराज का भी भक्तों ने साफा व माला पहनकर स्वागत किया गया। धाम को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया। श्री मारुति धाम बालाजी महाराज को चूरमा, बाटी, पेडे, लड्डू, अनेक मिठाइयों का भोग लगाया गया। सैकड़ो भक्तों प्रसाद ग्रहण किया। बालाजी महाराज के कार्यक्रम में खाटू श्यामजी, रींगस, ठीकरिया, सीकर, दिल्ली, हरियाणा, श्रीमाधोपुर, जयपुर, चौमू सहित आसपास के दर्जनों गांव एवं दूरदराज क्षेत्रों से भक्त पहुंचे।



