उत्तरकाशी

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य नगर शोभायात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र की पूणिर्मा को हनुमान जन्मोत्सव को उत्तरकाशी के नगर के श्रद्वालुओं नें भव्य रूप से मनाया । इस अवसर पर नगर को भगवा धर्म ध्वजा व मालाओं से सजाया गया तथा हनुमान मंदिर परिसर से ध्वज के साथ नगर कीर्तन का भी कर हनुमान मंदिर में ध्वज स्थापित किया गया । मंदिर में ध्वज स्थापना के पश्चात भक्तों के द्वारा लाल वस्त्र में नारियल बंध कर अपने कुटुंब की मंगल की कामना की गई । इस अवसर पर मंदिर में हनुमान कथा का आयोजन कर कथावाचकों के द्वारा हनुमान की महिमा का भक्तों ने श्रवण किया । इस अवसर पर कथावाचक आचार्य रामगोपाल पैंयूली, समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह पँवार , हरि सिंह राणा , ब्रज मोहन भट्ट , हनुमान मंदिर पुजारी शिव प्रसाद भट्ट , पूर्व विधायक विजयपाल सिहं सजवाण , समिति के संरक्षक मोहन तलवाड़, वीरेंद्र बत्रा सहित बडी़ सँख्या में भक्त उपस्थित रहें । कार्यक्रम के पश्चात भक्तों को भोगप्रसाद का वितरण भी किया गया ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button